कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्य रही मध्य प्रदेश की सिंधिया राजघराने की राजमाता विजय राजे सिंधिया का जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर शुक्रवार को पार्टी के घाटमपुर मंडल कार्यालय में महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा शशी प्रभा मांझी के नेतृत्व मैं आधा सैकड़ा कार्यकर्ताओं ने राजमाता सिंधिया के प्रयासों को याद करते हुए भारतीय लोकतंत्र के विकास में उनके अहम योगदान को याद किया गया। विदित हो कि राजमाता सिंधिया भारतीय जनता पार्टी की संस्थापक सदस्यों में से हैं जिस कारण उनका जन्म शताब्दी वर्ष भारतीय जनता पार्टी संपूर्ण भारत में प्राथमिकता से मना रही हैं। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष शशिप्रभा मांझी द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गया की राजमाता सिंधिया के प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने समाज को देश को और भारतीय जनता पार्टी को एक नई दिशा प्रदान की है।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से शकुंतला तिवारी, अनिता सिंह चंदेल, सुशीला पटेल, राजा बेटी संखवार, सुनैना कोरी, हेमलता, कौशल, परवीन, सोमवती, राज कुमारी, हुमा, कृष्णा, ग्रामीण जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह, जिला मंत्री डॉक्टर दिलीप पटेल, सभासद मिले राम तिवारी एवं सप्लाई अधिकारी अजय कुमार व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Jansaamna