Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा-गौरव आर्य

भाजपा की रीढ़ है युवा मोर्चा-गौरव आर्य

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भारतीय जनता युवा मोर्चा की नवीन जिला कार्यकारिणी एवं नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की प्रथम बैठक भाजपा कैम्प कार्यालय वसुन्धरा एन्क्लेव पर आयोजित की गई। जिसमें नवीन जिला कार्यकारिणी, नवनिुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत समारोह आयोजित किया गया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता चौ. चन्द्रवीर सिंह ने की तथा संचालन संयुक्त रूप से शरद माहेश्वरी, विक्रम जादौन ने किया। बैठक में गौरव आर्य ने नवीन कार्यकारिणी को संगठन के कार्यो से अवगत कराया और कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ है। आगामी 2019 के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है। इसलिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 2019 के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संगठन के कार्य में जुट जायें।
बैठक में जितेन्द्र, श्याम अग्रवाल, हरेन्द्र सिंह चौहान, शिवप्रताप सिसौदिया, रंजीत यादव, विशाल चौधरी, देवेन्द्र चौधरी, गजेन्द्र राना, अरविन्द कुमार दिवाकर, बबलू गौतम, लोकेश बघेल, राकेश कुमार, अजय चौधरी, भानुप्रताप सिंह, विजेन्द्र गौड, रवि कुमार, अंशुल शर्मा, गौरव शर्मा आदि उपस्थित थे।