Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न

हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक सम्पन्न

हिंदू युवा वाहिनी की बैठक मे मौजूद जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह व अन्य

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौडी। हिन्दू युवा वाहिनी महानगर फिरोजाबाद की साप्ताहिक बैठक वार्ड 62 नगला गूलरिया पर हुयी। जिसमें जिला मंत्री हिंदू युवा वाहिनी गौरव यादव ने कहा कि जन-जन तक पहुंचाने के लिये महानगर के प्रत्येक वार्ड में पहुंचकर लोगों को सरकार की योजना से अवगत करायेंगे।
जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह ने सभी नगरवासियों से समाज में फैली बुराईयों को खत्म करने के लिये सभी को एकजुट होकर हिन्दू युवा वाहिनी में सक्रियता से भाग लेने की अपील की। अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष भारत सिंह यादव ने की। संगठन को मजबूत करने के लिये वार्ड 62 नगला गूलरिया से राहुल बघेल को वार्ड संयोजक एवं वार्ड छह आजाद नगर से मुकेश बघेल को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। संचालन महानगर महामंत्री सोनू शर्मा ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी अम्बर श्रोत्रिय, काली वर्मा, ब्रजेश वर्मा, दीपक यादव, अनुज बघेल, जुगल किशोर, सतीश, सुनील, सचिन, पवन आदि के साथ बहुत से कार्यकर्ता मौजूद रहे।