Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसीएम के घर में निकले सांप ने मचाई अफरा-तफरी

एसीएम के घर में निकले सांप ने मचाई अफरा-तफरी

रेल कर्मचारियों ने सांप को निकाला बाहर, तब जाकर ली राहत की सांस
फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। सहायक वाणिज्य प्रबंधक के विश्राम घर में निकले सांप ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। रेल कर्मचारियों ने किसर तरह सांप को बाहर निकाला। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।
शनिवार दोपहर एसीएम टूंडला डाॅ. सुगंधा सिंह अपने घर पर कार्य में व्यस्त थीं। तभी उनकी नजर घर में घुसे सांप पर पड़ी। सांप को देखकर उन्होंने कर्मचारियों को बुलाया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रेल कर्मचारी सांप को पकड़ने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद कर्मचारियों ने सांप को घर से बाहर निकाला। तब जाकर सभी ने राहत की सांस ली।