Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विशेष अभियान में बने विकलांगों के वोट

विशेष अभियान में बने विकलांगों के वोट

फिरोजाबाद/टूंडला, जन सामना ब्यूरो। शनिवार को ठा. बीरी सिंह इंटर काॅलेज में विकलांग और महिलाओं के लिए विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें विकलांग और महिला मतदाताओं के वोट बनाए गए। मतदाता अभियान को लेकर सुबह दस से शाम चार बजे तक बीएलओ को लगाया गया था। एसडीएम रामसूरत पांडे, तहसीलदार सत्यप्रकाश ने मौके पर जाकर वोट बढ़वाने आए मतदाताओं और बीएलओ से जानकारी ली। लेखपाल योगेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि शिविर में छह विकलांग और 28 महिला मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में बढ़ाए गए।