Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने 6 एम्बूलेंस की सीज

पुलिस ने 6 एम्बूलेंस की सीज

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान रायफल की बट फटने से घायल हुए प्रेस फोटोग्राफर विनोद शर्मा को बागला जिला अस्पताल से अलीगढ रैफर किये जाने पर वहीं अवैध तरीके से खडी रहने वाली प्राइवेट एम्बूलेंस के चालकों द्वारा उन्हें ले जाने से इंकार कर देने से मीडिया कर्मियों का पारा चढ गया और जमकर हायतौबा की वहीं तत्काल डग्गेमार प्राइवेट एम्बूलेंसों को थाना हाथरस गेट पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया है।
थाना हाथरस गेट के एसएसआई विपिन यादव ने बताया कि बागला अस्पताल के अन्दर व बाहर अवैध तरीके से संचालित प्राइवेट एम्बूलेंसों का संचालन किया जाता है और 6 एम्बूलेंसों को वहां से थाने लाकर सीज कर दिया गया है।
बताया जाता है इन प्राइवेट एम्बूलेंस चालकों को अस्पताल प्रशासन का भी सहयोग रहता है और शायद उन्हीं की मिलीभगत से इन एम्बूलेंसों का संचालन होता है।