Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा अनु. मोर्चा ने सदस्य बनाने के लिये लगाया शिविर

भाजपा अनु. मोर्चा ने सदस्य बनाने के लिये लगाया शिविर

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भाजपा अनुसूचित मोर्चा प्रदेश नेतृत्व द्वारा जिले को 5 हजार सदस्य बनाये जाने का लक्ष्य दिया गया है। प्रदेश व जिला नेतृत्व के आव्हान पर भाजपा अनुससूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विनोद चैधरी के नेतृत्व में सदस्य बनाने के लिये कैम्प का आयोजन गंगा नगर खन्दारीगढ़ी में किया गया। इस अवसर पर भाजपा सरकार की योजनाओं को बताते हुये विनोद चैधरी ने कहा कि मेरे द्वारा इस क्षेत्र में सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया गया है और आगे भी इसी प्रकार दिलाता रहूंगा।
इस अवसर पर नन्दकुमार निमेष, राजू राजकुमार, जिला महामंत्री चन्द्रशेखर, बलवीर गौतम, सूरज कुमार, दीपक कुमार, योगेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।