Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दक्षिण युवा व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

दक्षिण युवा व्यापार मंडल की बैठक सम्पन्न

कानपुर, धर्मेन्द रावत। कानपुर दक्षिण क्षेत्र में आज दक्षिण युवा व्यापार मंडल की प्रथम बैठक माँ वैष्णों गेस्ट हाउस बर्रा-2 में हुई। जिसमें व्यापारियों का एक दूसरे से परिचय कराया गया और एक दूसरे की मदद करने का आश्वासन सभी ने दिया एंव व्यापार मंडल के सदस्यता ग्रहण की। दक्षिण युवा व्यापार मंडल के सभी सदस्यों ने व्यापारियों की हर संभव मदद करने का संकल्प लिया। व्यापारी हित ही संगठन का मूल उदेदश हैं।
इस मौके पर दक्षिण युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीप नारायण अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष सुशील तिवारी, उप प्रबंधक नीरज दीक्षित, उपसचिव मनोज गुप्ता, सचिव दुर्गेश तिवारी, कोषाध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एंव अन्य व्यापारीगण मौजूद रहे।