Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में होगा मरीजों का चयन

निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में होगा मरीजों का चयन

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। जिला अंधता दिवारण समिति हाथरस एवं निर्फाद नेत्र चिकित्सालय बाजना मथुरा के बैनरतले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में 22 नवंबर दिन गुरूवार तथा 17 जनवरी दिन गुरूवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आॅप्रेशन संबधित मरीजों का चयन कर उनका नामांकन किया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए समिति प्रबंधक अनिल गुप्ता ने बताया कि कार्रक्रम में डा. ब्रजेश राठोर, जिलाधिकारी रमाशंकर मौर्य, शिविर का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि आंखों संबधित रोगों का उपचार स्पेशलिस्ट चिकित्सकों द्वारा किया जाएगा। शिविर प्रातः 11 बजे शुरू होगा।