Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » केडीए ने गौशाला में परिसर को सील किया

केडीए ने गौशाला में परिसर को सील किया

कानपुर, जन सामना संवाददाता। कानपुर विकास प्राधिकरण जोन- 1 के अंतर्गत रानीघाट गौशाला में अवैध निर्माण के चलते परिसर को सील किया गया। केडीए अधीक्षण अभियंता एस के नागर के नेतृत्व में रानीघाट गौशाला परिसर सं. 4/274 में हो रहे मानचित्र के विपरीत निर्माण को सील कर दिया गया। इस कार्यवाही के दौरान मुख्यरूप से आरआरपी सिंह, सीके चतुर्वेदी सहित प्रवर्तन विभाग कर्मचारी एंव क्षेत्रीय पुलिस बल मौजूद रहे।