Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » किसान दिवस का आयोजन 22 नवम्बर को विकास भवन में

किसान दिवस का आयोजन 22 नवम्बर को विकास भवन में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में 22 नवम्बर 2018 को पूर्वान्ह 10 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक किसान दिवस का किया जायेगा। किसान दिवस में सिंचाई, ऊर्जा एवं कृषि उत्पादन शाखा से जुडे विभाग कृषि, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, एवं रेशम विभागों के अतिरिक्ति कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, लीड बैंक मैनेजर तथा इंश्योरेन्श कम्पनी के प्रतिनिधि प्रतिभाग करेंगे। यह जानकारी मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह ने दी है।