Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यातायात जागरूकता रैली निकालीः अपील

यातायात जागरूकता रैली निकालीः अपील

सहपऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। यातायात माह के तहत लोगों व युवाओं में यातायात नियमों की जानकारी व जागरूकता के लिए आज कस्बा के छात्र-छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई और और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।
क्षेत्राधिकारी सादाबाद योगेश कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सहपऊ जगदीश चन्द्र द्वारा आज गांव नगला सलेम स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज एवं एलबीएस इंटर कॉलेज व आरपी इंटर कॉलेज में यातायात गोष्ठी आयोजित की गयी एवं छात्र व छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी और कस्बा मानिकपुर में यातायात रैली निकाल कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।