Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पल्सर सवारों ने युवक का मोबाइल लूटा

पल्सर सवारों ने युवक का मोबाइल लूटा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र सुभाष तिराहा पर एक व्यक्ति से पल्सर सवार लोगो ने मोबाइल लूट लिया। साथ मी मारपीट करते हुए भाग निकले। पीड़ित ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी।
थाना रसूलपुर क्षेत्र दुर्गा नगर गली नम्बर दो निवासी हिमांशू अग्रवाल पुत्र स्व. लक्ष्मीकान्त अग्रवाल विगत रात्रि में आगरा से किसी शादी समारोह से बस द्वारा अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह रात्रि में बस से सुभाष तिराहा पर उतरे ही थे, उसी दौरान पल्सर सवार दो लोगो ने उनकी जेब में रखा मोबाइल लेकर भाग निकले, विरोध करने पर मारपीट भी कर दी। पीड़ित ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को भी दी।