Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

सपा प्रदेशाध्यक्ष का किया स्वागत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। समाजवादी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष उत्तम पटेल के आज पहली बार जनपद में आगमन पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा तालाब चैराहा पर फूल मालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया।
सपा प्रदेशाध्यक्ष उत्तम पटेल कस्बा मुरसान के जी.एस. इण्टर कालेज में आज आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेन्द्र प्रताप के जयंती समारोह में भाग लेने आये थे और कार्यक्रम में जाते वक्त तालाब चैराहा पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में सपा नेता रामनारायन काके, हेमंत गौड, सुनील दिवाकर, मंजूर अहमद अब्बासी, डा. एम. खान, शाहिद खां, रामू पौरूष, महेन्द्र सिंह सोलंकी आदि तमाम लोग शामिल थे।