Sunday, June 7, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » साले के बाद जीजा की भी मौत

साले के बाद जीजा की भी मौत

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। गांवों में सब्जी बेचने जा रहे तांगा सवार जीजा-साले को कल सुबह बाईपास स्थित भूरा नगला चौराहा पर ट्रेक्टर ट्राली द्वारा रौंदे जाने से जहां साले की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी वहीं मृतक का जीजा जगदीश पुत्र प्रभुदयाल निवासी नगला अलगर्जी गम्भीर रूप से घायल हो गया था जिसे बागला अस्पताल से उपचार हेतु अलीगढ मेडीकल रैफर किया गया था जहां पर उपचार के दौरान जीजा की भी मौत हो गई तथा थाना हाथरस गेट पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है।