Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अक्रूर कालेज के शिक्षक पुलिस कप्तान से सम्मानित

अक्रूर कालेज के शिक्षक पुलिस कप्तान से सम्मानित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। बागला इण्टर कालेज से निकाली गई यातायात जागरूकता रैली में श्री अक्रूर इंटर कालेज के छात्रों के साथ शिक्षकों द्वारा सहभागिता करने पर यातायात माह के समापन समारोह कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश द्वारा कालेज के शिक्षकों डा. आर.एन. सिंह, वीरेन्द्र कुमार सगर, श्याम कृष्ण, पूरन सिंह, त्रिभुवन कुमार सिंह एवं रौदास कुमार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किये जाने पर विद्यालय के प्रबंधक रामेश्वर दयाल, कोषाध्यक्ष संजीव आंधीवाल, अध्यक्ष सतीश चन्द्र घी वाले, प्रधानाचार्य संजीव कुमार शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य रामतेज द्वारा प्रशस्ति पत्र मिलने पर शिक्षकों को बधाई दी एवं ऐसे सराहनीय कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर मौ. सऊद आलम, रामधीश, रामदत्त सिंह, मलखान सिंह, योगेन्द्र कुमार, लालाराम गुप्ता, राजाराम शर्मा, हीरेन्द्र गुप्ता, शिवशंकर गुप्ता, नरेन्द्र बाबू, जनदिन बाबू, संजय शर्मा, गुड्डू, सतीशचन्द्र, रमेशचन्द्र, रेनू जैन एवं समस्त स्टाफ उपस्थित था।