Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बाइक सवार ने मारी दिव्यांग को टक्कर

बाइक सवार ने मारी दिव्यांग को टक्कर

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। सासनी-रूदायन मार्ग पर एक बाइक सवार ने दिव्यांग को टक्कर मार दी। जिससे दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार प्राईवेट चिकित्सक से कराया गया है।
सोमवार को घायल दिव्यांग मदनलाल ने बताया कि वह गांव जरैया का रहनो वाला हैं रूदायन अड्डे पर ठेला लगाकर अपने व परिवार के लिए भरण पोषण की जुगत लडाता है। इतवार की शाम वह अपनी रोजी रोटी कमाकर घर के लिए वावस जा रहा था। तभी गांव के निकट ही बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार बाइक छोडकर भाग गया। जिसे उसके परिजनों ने अपने पास रख लिया हैं। घायल मदनलाल का उपचार प्राईवेट चिकित्सक से कराया है। साथ ही पीडित घटना की शिकायत पुलिस में करने के लिए अभी मन बना रहा है।