Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के नवीन भवन का शिलान्यास 22 दिसम्बर को

जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के नवीन भवन का शिलान्यास 22 दिसम्बर को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिला पंचायत रिसोर्स सेन्टर के नवीन भवन हेतु 22 दिसम्बर 2018 को समय 11 बजे से स्थान सर्किट हाउस के पीछे स्थित भूमि पर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले द्वारा भूमि का पूजन व शिलान्यास किया जायेगा। जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह यादव, विधायक अकबरपुर रनियां प्रतिभा शुक्ला, जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत मणिन्द्र सिंह ने दी है।