Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एसपी सिटी ने पढ़ाया यातायात का पाठ

एसपी सिटी ने पढ़ाया यातायात का पाठ

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएन रोड स्थित एमजी इंटर काॅलेज में एसपी सिटी राजेश कुमार संग यातायात प्रभारी देवेंद्र शंकर पांडे ने स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
एसपी सिटी ने साथ ही उन्हें प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने पिता संग जब भी बाइक पर चलें तो हेलमेट लगाने को कहें और कार में चलें तो सीट बेल्ट बांधने को कहें। 18 साल से कम उम्र के बच्चों को ड्राइविंग न करने की प्रेरणा दी। वहीं कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से सड़क हादसों में कमी आयेगी और कई परिवार यातायात से जुड़ीं सावधानियां बरतने से सुरक्षित भी रहेंगे। काफी संख्या में छात्रायें भी मौजूद रहीं।