Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांधी नगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची मेयर

गांधी नगर में सफाई व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची मेयर

नगर निगम अधिकारियों के संग सफाई व्यवस्था का जायजा लेती मेयर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। शानिवार को मेयर नूतन राठौर नगर निगम अधिकारियों संग सफाई व्यवस्था का जायजा लेने निकली। उन्होनें प्रातः मौहल्ला गांधी नगर का निरीक्षण किया। उन्होने सफाई कर्मचारियों को सही ढ़ग से कार्य करने की हिदायत दी। साथ ही उन्होंने लोगों से सड़क व नाली में कूड़ा न फैंकने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने मौहल्ले को स्वच्छ रखना आप लोगों की भी नैतिक जिम्मेदारी है। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रिय पाषर्द रेखा यादव, मनोज ताऊ, मुकुल गुप्ता के अलावा नगर निगम अधिकारी मौजूद रहे।