Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नाले में गिरे गोवंश का कराया उपचार

नाले में गिरे गोवंश का कराया उपचार

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू बिजलीघर के निकट सडक के किनारे बने नाले में एक गोवंश गिर गया। जिसे साहसी नौ जवानों ने बाहर निकाला। नाले में गिरने से घायल होने पर युवकों ने पशु चिकित्सक से उसका उपचार कराया। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू बिजलीघर के निकट सडक के किनारे बने नाले में बुधवार की सुबह एक गोवंश अचानक गिर गया। जैसे ही वहां मौजूद नवयुवकों को नाले में गोवंश के गिरने की जानकारी हुई तो दौड लगा दी। और आनन-फानन में साफी, रस्सी आदि के सहारे गोवंश को नाले से निकाला। इस दौरान गोवंश घायल हो गया। युवक फौरन पशु चिकित्सक के पास पहुंचे और चिकित्सक को गोवंश के पास लाकर उसका उपचारा कराया।