सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। विकास खंड सासनी मगें पराग डेयरी में बनाए गये गोवंश के रख रखव और उनके बीमार होने पर उपचार के लिए अस्थाई पशु चिकित्सालय की स्थापना की गई है। जिसमें बीमार गोवंश का उपचार हो सके। यह जानकारी देते हुए डा. आरके गुप्ता ने बताया कि पराग डेयरी में मौजूद गोवंश यदि बीमार होते है तो उनका उपचार तत्काल कराया जाएगा। इसके लिए पराग डेयरी में ही एक अस्थाई पशु चिकित्सालय की स्थापना की गई है। इस चिकित्सालय में डा. हीरालाल, डा. आशीष शर्मा, मनोज राठी, आरके शर्मा, लीवेश गर्गाचार्य, हरवंश वशिष्ठ, देवलाल आदि समय-समय पर उपस्थित रहेंगे।
Jansaamna