Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा 4 जनवरी से

इंटर प्रयोगात्मक परीक्षा 4 जनवरी से

घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज घाटमपुर की प्रधानाचार्य राम रानी पालीवाल ने बताया की यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा 2019 की इंटरमीडिएट के संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित है। रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 4 जनवरी को प्रातः 8ः00 बजे से भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दिनांक 7 जनवरी को प्रातः 8ः00 बजे से तथा जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 8 जनवरी व 9 जनवरी को प्रातः 8ः00 बजे से निर्धारित है। निर्धारित तिथि में समय से प्रयोगात्मक परीक्षा में प्रतिभाग ना करने की स्थिति में विद्यार्थी स्वयं जिम्मेदार होंगे उन्होंने समस्त विद्यार्थियों से समय पर विद्यालय पहुंचने के निर्देश दिए हैं।