Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नुमाइश में मारपीट व हंगामा के 4 आरोपी गिरफ्तार

नुमाइश में मारपीट व हंगामा के 4 आरोपी गिरफ्तार

सिकन्द्राराऊ/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। कस्बा में ईदगाह रोड पर चल रही हिन्दू-मुस्लिम एकता सांस्कृतिक प्रदर्शनी में कल देर शाम सामान बदलने को लेकर दुकानदार व ग्राहकों के बीच जमकर विवाद हो गया और इस विवाद में लाठी डण्डा आदि चलने लगे जिससे नुमाइश में अफरा तफरी का माहौल बन गया और पुलिस को स्थिति को संभालने के लिए लाठियां फटकारनी पडीं वहीं घटना की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
उल्लेखनीय है कि बीती कल देर शाम नुमाइश में खिलौना बदलने को लेकर दुकानदार व ग्राहकों के बीच हुए संघर्ष के बाद दुकानदार अमजद अली पुत्र मौ. असलम निवासी नूरपुर बिजनौर ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करायी है जिसमें आकाश पुत्र राजवीर व इन्द्रजीत पुत्र गिर्राज निवासीगण अगसौली, बौबी पुत्र होरीलाल निवासी पथवारी गेट पुरदिलनगर, धर्मेन्द्र पुत्र सतेन्द्र निवासी पांयदापुर हसायन तथा पूजा पुत्री बिजेन्द्र सिंह निवासी बारूबली सासनी के अलावा अन्य 10 लोगों को नामजद किया गया है और रिपोर्ट में एकराय से मारपीट, गाली गलौज, छेडछाड, तोडफोड व लूट आदि के आरोप लगाये गये हैं। पुलिस ने उक्त मामले में नामजद चारों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।