Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दहेज के मुकद्दमों में कराया समझौता

दहेज के मुकद्दमों में कराया समझौता

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिला सुलह-समझौता केन्द्र में 4 पक्षकारों के बीच दहेज के मुकद्दमें में श्रीमती हरजीत कौर बनाम सोमवीर सिंह आदि निवासी रूदायल, सहपऊ से सम्बन्धित न्यायालय सिविल जज व वीरेन्द्र सिंह बनाम सुनील निवासी मोतीराय थाना चन्दपा, हाल निवासी सोखना से सम्बन्धित न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के मध्य अच्छी तरह समझा-बुझाकर सुलह समझौता कराया गया। चारों पक्षकार राजीनामा से सन्तुष्ट होकर खुशी-खुशी अपने घर जिला सुलह समझौता केन्द्र से गये तथा अपना मुकद्दमा सुलह समझौता के आधार पर समाप्त कराने को सहमत हुये। सुलह समझौता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के वरिष्ठ सदस्या श्रीमती मधुवाला विमल के द्वारा कराया गया।