Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से व्यक्ति अचेत

विषाक्त सेवन से व्यक्ति अचेत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला मवासी में एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसको उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के नगला मवासी निवासी 50 वर्षीय विनोद कुमार पुत्र गंगासिंह ने परिजनों की किसी बात से नाराज होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। विनोद की हालत खराब होता देख परिजनों ने उसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुचे। जहां उसका उपचार कराया गया।