Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में दो लोग घायल

सड़क हादसें में दो लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के आकलपुर रोड निवासी 22 वर्षीय सहजाद पुत्र आजाद विगत रात्रि में बाइक द्वारा कहीं जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में अचानक बाइक फिसल गयी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही दूसरी घटना में सिरसागंज क्षेत्र चिकानगली निवासी 31 वर्षीय सोनू पुत्र नरेन्द्र को सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।