Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई 16 जनवरी को

महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई 16 जनवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर द्वारा 16 जनवरी 2019 पूर्वान्ह 11 बजे जनपद कानपुर देहात के सर्किट हाउस में उत्तर प्रदेश महिला आयोग में लंबित महिला उत्पीडन के मामलों की स्थलीय जन सुनवाई हेतु समीक्षा की जयेगी तथा साथ ही जनपद की महिलाए अपने उत्पीडन संबंधी प्रार्थनापत्र सदस्यों को सौंप कर अपनी समस्याओं के बारे में व्यापक रूप से विचार विमर्श कर सकती है।