Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चौकी इंचार्ज विकल्प ने चलाया ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान

चौकी इंचार्ज विकल्प ने चलाया ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध अभियान

जिले में ओवरलोड मोरम ट्रकों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है।
रुरा/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। बुधवार को कस्बे में ओवरलोड ईटों व भूसे से भरे ट्रैक्टरों को चौकी इंचार्ज विकल्प ने पकड़ा वर्तमान समय में ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रकों की रोकथाम के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दे रहा है। प्रशासन लगातार अभियान चलाकर ओवरलोड ट्रकों व अन्य वाहनों पर कार्रवाई कर रहा है। जिससे ओवरलोडिंग पर काबू पाया जा सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चौकी इंचार्ज विकल्प चतुर्चेदी ने कस्बे में अभियान चलाकर सात ईटों से भरे ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ा, ट्रैक्टरों को पकड़कर पुलिस ने थाना परिसर में खड़ा कराया और सभी वाहनों पर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि पुलिस ने सात ओवरलोड ट्रैक्टरों को पकड़ा है जिनके विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।