Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लगातार चोरी की घटनाओं से थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

लगातार चोरी की घटनाओं से थाना क्षेत्र में मचा हड़कंप

कागजो पर हो रही गश्त नहीं हो रही पुलिस मॉनिटरिंग
डेरापुर/कानपुर देहात, लालू भदौरिया। बीती रात चोर अलग-अलग दो स्थानों पर धावा बोलकर लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए। घटना की जानकारी पीड़ितों को सुबह हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
डेरापुर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर के पूर्व माद्यमिक विद्यालय व रतनियापुर चौराहे पर थोक बिस्कुट व टॉफी किराना की दुकान में चोरों ने हाथ साफ किया। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि रात में दुकान बंद कर घर चला गया था सुबह ताला टूटा देख व भौचक्का रह गया चोरों ने बीती रात ताला तोड़ उसकी दुकान में नगदी व अन्य सामान पार कर दिया जब पीड़ित दुकान खोलने पहुंचा तो उसे घटना की जानकारी हुई। सूचना पुलिस को दी गई। इस बारे में एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। वही दूसरी घटना फत्तेपुर के माद्यमिक विधालय में हुई एनपीआरसी इसरार अली के अनुसार स्कूल का ताला काटकर हजार की नगदी, सोलरव इन्वर्टर बैट्री, इन्वर्टर व अन्य सामान उठा ले गए। चोरों ने कीमती सामानों पर हाथ साफ किया। थानाध्यक्ष रामबहादुर पाल ने बताया कि मामले की जांच कर छानबीन के बाद तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा।