Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव

सड़क किनारे पड़ा मिला अधेड़ का शव

रसूलाबाद/कानपुर देहात, सत्येन्द्र द्विवेदी। संदिग्ध परिस्थितियों में बाइक सवार लगभग 45 वर्षीय अधेड़ का शव सड़क किनारे पड़ा मिला सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और घटना की छानबीन करने में जुटी।
जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के असालतगंज के समीप बुधवार सुबह उस वक्त ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब सड़क किनारे लगभग 45 वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की शिनाख्त करते हुए शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतक युवक एनटीपीसी का कर्मचारी बताया जा रहा है जिसके शव की शिनाख्त संतोष कुमार नाम से की गई है फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन जांच पड़ताल में जुटी हुई है।