Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत साक्षात्कार 31 को

मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत साक्षात्कार 31 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना वर्ष 2018-19 के बजट लक्ष्य के अन्तर्गत जिन आवेदनकर्ताओं द्वारा ऋण आवेदन पत्र आनलाइन किया गया है। उनका साक्षात्कार/चयन दिनांक 28 जनवरी 2019 प्रातः 11 बजे में परिवर्तन कर दिनांक 31 जनवरी 2019 को अपरान्ह 1 बजे अपर जिलाधिकारी प्रशासन के कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय माती कानपुर देहात में किया जायेगा। आवेदनकर्ता उक्त तिथि को साक्षात्कार हेतु समय से उपस्थिति हो अनुपस्थित होने पर उनके आवेदन पत्र निरस्त माना जायेगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी है।