Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बटवारे को लेकर चले लाठी-डन्डे कई लोग घायल

बटवारे को लेकर चले लाठी-डन्डे कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला आशा में बटबारे को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डन्डो से तीन लोग घायल हो गये। घायलों ने मारपीट करने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायलो को जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र नगला आशा निवासी 50 वर्षीय गंगादेवी पत्नी गिरेन्द्र सिंह, उसकी पुत्री 30 वर्षीय मन्जूदेवी पुत्र 15 वर्षीय मुलायमसिंह को परिवार के ही रामजीलाल, मानसिंह आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों ने बताया कि घर में बटवारे को लेकर मारपीट हो गयी, कई दिनों से घर में विवाद चल रहा था। आज लाठी-डन्डे चलने लगे। थाने में मारपीट करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।