Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दो घायल

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत दो घायल

पतारा चौकी क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास हुआ हादसा
घाटमपुर/कानपुर, शीराजी। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई वहीं बाइक चला रहा युवक व सड़क किनारे खड़ा वृद्ध दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रमन 35 पुत्र मोतीलाल निवासी ग्राम कुटियारामपुर अपने साथी अज्ञात 40 के साथ घाटमपुर जा रहा था। जगंन्नाथपुर गांव के पास सामने से ओवरटेक कर रहे ट्रक ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी, रोड किनारे खड़े बुजुर्ग रामसजीवन 60 पुत्र रामचरन निवासी जगंन्नाथपुर को टक्कर मारते हुए रोड किनारे रख्खे पावर प्लांट के पाइप में बाइक सहित जा टकराये, जिससे बाइक सवार रमन के सिर में घम्भीर चोट आई। तथा अज्ञात साथी की मौके पर मौत हो गयी। घायल रमन व बुजुर्ग रामसजीवन को पतारा सीएचसी लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार कर दोनों को हैलट रेफर किया गया है।