Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक 23 को

सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक 23 को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। आगामी लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2019 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद की चारो विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में लगाये गये सेक्टर मजिस्ट्रेटों की एक बैठक दिनांक 23 फरवरी 2019 को प्रातः 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गयी है। उक्त जानकारी देते हुए जिलानिर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने निर्देश दिये है कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट उक्त बैठक में समय से प्रतिभाग करना सुनिश्चित करेंगे।