Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ऋण हेतु साक्षात्कार 25 फरवरी को

ऋण हेतु साक्षात्कार 25 फरवरी को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री युवा स्व-रोजगार योजना तथा ‘‘एक जनपद एक उत्पाद योजना वर्ष 2018-19 हेतु जनपद कानपुर देहात के बेरोजगारों से स्वरोजगार स्थापित करने हेतु कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र रनियां कानपुर देहात में ऋण आवेदन पत्र प्राप्त किये गये थे।
उक्त जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग प्रिया सिंह ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों पर साक्षात्कार दिनांक 25 फरवरी 2019 को समय 11 बजे कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र रनियां कानपुर देहात में होना निश्चित हुआ है। उन्होंने समस्त आवेदकों से अपील की है कि उपरोक्त तिथि को समस्त मूल अभिलेखों के साथ साक्षात्कार हेतु कार्यालय जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केन्द्र रनियां कानपुर देहात में उपस्थित हो।