Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ग्राम प्रधान की शिकायत की जांच 22 मार्च को

ग्राम प्रधान की शिकायत की जांच 22 मार्च को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत बनीपारा महाराज विकास खण्ड झींझक कानपुर देहात के विरूद्ध ग्राम में बनाये गये नाली व शौचालय एवं आवास में बडे तौर पर धांधली करने की शपथ पत्र पर प्राप्त शिकायत की जांच 22 मार्च 2019 को अपरान्ह 2 बजे सहायक अभियंता वीपी आर्य को सौपी है।
उक्त जानकारी देते हुए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण डा0 रणजीत सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी उक्त जांच स्थल पर समय से उपस्थित होकर जांच की रिर्पोट मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण कार्यालय को उपलब्ध करायें जिससे कि जिलाधिकारी महोदय को अवगत कराया जा सके।