Tuesday, June 23, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » समाजसेवी स्व0 श्री छेदा सिंह की मूर्ति का अतिथियों द्वारा किया गया अनावरण

समाजसेवी स्व0 श्री छेदा सिंह की मूर्ति का अतिथियों द्वारा किया गया अनावरण

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। अकबरपुर में जितेन्द्र सिंह गुड्डन के पिता जी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अकबरपुर रनियां विधानसभा सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, विशिष्ट अतिथि एमएलसी अरूण पाठक, अध्यक्षता जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के द्वारा समाजसेवी स्व0 श्री छेदा सिंह के मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम को दीप प्रज्जवलित व मूर्ति का अनावरण व माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि देवेन्द्र सिंह ने स्व0 छेदा सिंह के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने समाज के उत्थान हेतु अनेकों कार्य किये है वह समाज को देश के उत्थान हेतु जागरूक एवं खुशहाल बनाने के लिए हमेशा तत्पर्य रहते थे। वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह, एमएलसी अरूण पाठक ने भी स्व0 श्री छेदा सिंह के व्यक्तित्व पर अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर क्षेत्रीय जन आदि लोग उपस्थित रहे।