Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सन्त निरंकारी भवन के पदाधिकारियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

सन्त निरंकारी भवन के पदाधिकारियों ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। शिवली कस्बा में स्थित सन्त निरंकारी भवन के पदाधिकारियों ने सद्गुरु बाबा हरदेव जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य पर समुदायिक स्वास्थ केंद्र शिवली में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। वही सन्त निरंकारी ब्रांच शिवली के पदाधिकारियों ने साफ सफाई कर लोगों से गन्दगी न करने की अपील की और गांव, घर, देश को स्वच्छ रखने में सहयोग करने की अपील कर गुरु पूजा दिवस भी मनाया। इस दौरान मुख्य रूप से रामप्रसाद मुखी, रामजी, शिवनाथ, सर्वेश, अनिल, सुरेश, शिवपाल, वंदना, कस्तूरी, गीता, गीतू, अनीता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।