Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत

ट्रक से गिरकर मजदूर की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना लाइनपार क्षेत्र के मीरा चौराहा स्थित एक कारखाने में ट्रक से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया।
थाना टूण्डला क्षेत्र नगला हरीशचन्द्र निवासी 55 वर्षीय रामप्रकाश बघेल पुत्र बाबूराम बघेल की विगत रात्रि में लाइनपार क्षेत्र मीरा चौराहा स्थित टाइगर कारखाने में ट्रक पर सामान लोड-अनलोड करने का काय्र करता था। विगत रात्रि में ट्रक में सामान लोट कर रहा था। उसी दौरान किसी तरह से वह ट्रक से गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। मजदूर को जीवित समझकर उसके साथी उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।