Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान

फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मौहल्ला रूकनपुर में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र मौहल्ला रूकनपुर निवासी 45 वर्षीय रामनरेश यादव पुत्र श्रीराम ने विगत रात्रि में अपने को कमरे में अकेला देख स्वंय को फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुवह घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया, परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गये। उसी दौरान सूचना मिलने पर मौके पर पहुची इलाका पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।