Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गर्म दूध से हलवाई झुलसा

गर्म दूध से हलवाई झुलसा

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जखारा में गर्म दूध से एक हलवाई झुलस गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव जखारा निवासी 26 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र रामसहाय हलवाई की दुकान पर काम करता था। आज सुबह रबडी बनाने के लिए दूध गर्म कर रहा था। उसी दौरान गर्म दूध की कडाई पलटने से उसके दोनो पैर बुरी तरह से झुलस गये। जिसको आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार किया गया।