Thursday, June 11, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में तीन लोग घायल

सड़क हादसों में तीन लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना लाइनपार क्षेत्र ढ़ोलपुरा निवासी 18 वर्षीय नीरजयादव पुत्र सर्वेश विगत रात्रि में सड़क हादसें में घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वही दूसरी घटना में थाना दक्षिण क्षेत्र नगला पच्छिया निवासी 35 वर्षीय अशोक कुमार पुत्र हरविलास, दिल्ली के दक्षिण क्षेत्र बदरपुर स्थित हीरानगर जटपुर निवासी 17 वर्षीय जय सेगर पुत्र प्रदीप कुमार आदि लोग भी सड़क हादसों में घायल हो गये। जिनको भी उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां उक्त घायलों का उपचार किया गया।