Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जनपद में हुए अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां घायलों का उपचार किया गया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र हसमानपुर के समीप बाइक सवार माॅ-बेटा 40 वर्षीय गुड्डीदेवी पत्नी हरीप्रकाश उसका पुत्र आकाश प्राईवेट एम्बुलेन्स की टक्कर लगने से घायल हो गये। जिनको 108 की एम्बुलेन्स की सहायता से उपचार के लिए जिला लाया गया। घायल के परिजनों ने बताया कि उक्त सभी लोग जनपद मैनपुरी के औछा क्षेत्र नगला मोती निवासी बताये गये। गुड्डीदेवी बाइक से पुत्र के साथ शिकोहाबाद किसी रिस्तेदार के घर आयी थी। जहां से पाढ़म दवा लेकर घर के लिए निकल रही थी। रास्ते में एम्बुलेन्स चालक ने टक्कर मार कर गिरा दिया। वही दूसरी घटना में थाना मक्खनपुर क्षेत्र मजहार के समीप बाइक सवार तीन लोगो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मर दी। जिससे बाइक सवार थाना मटसैना के गांव आकलपुर दामौदर निवासी 30 वर्षीय विवेक पुत्र सुरेशचन्द्र, 25 वर्षीय कमलकिशोर पुत्र रामकिशन, 22 वर्षीय रोहित पुत्र कप्तानसिंह बताये गये। उक्त तीनों लोगा बाइक द्वारा किसी शादी समारोह में कासगंज गये थे। जहां से गांव वापस लोट रहे थे। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही अन्य सड़क हादसे में थाना रामगढ़ क्षेत्र जाटवपुरी के समीप मध्यप्रदेश के मुरैना निवासी 35 वर्षीय मोनू पुत्र देवेन्द्र घायल हो गया। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।