Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छेड़छाड़ की घटना में युवक गिरफ्तार

छेड़छाड़ की घटना में युवक गिरफ्तार

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ पुलिस ने छेडछाड करने के आरोप में एक युवक को दबोच लिया। जिसके खिलाफ थाने में अभियोग दर्ज करने के बाद जेल भेजा।
थाना रामगढ़ क्षेत्र चिस्तीनगर निवासी 20 वर्षीय सलमान पुत्र इकबाल पर पडोस के लोगो ने एक युवती के साथ छेडछाड करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ तहरीर आने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा गया।