Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बडे भाई ने छोटे भाई को मारपीट कर किया घायल

बडे भाई ने छोटे भाई को मारपीट कर किया घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र चिस्ती नगर में घर के बटवारें को लेकर सगे भाई ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल के मारपीट करने वाले के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्तपाल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र चिस्ती नगर निवासी 18 वर्षीय वकील पुत्र साबूद्दीन को आज सुबह उसके सगे बडे भाई इशाक ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल ने मारपीट करने वाले भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल ने बताया कि उसका भाई घर में आये दिन शराब पीकर मारपीट करता है। विरोध करने पर माॅ के साथ भी मारपीट कर देता है। पिता की मौत के बाद भाई ने घर मे लोगो को परेशान कर रखा है।