Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छत से गिरकर बालक घायल

छत से गिरकर बालक घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नारखी के गांव बरतरा में एक बालक छत से खेलते समय गिरकर घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना नारखी के गांव बरतरा निवासी विपिन कुमार का चार वर्षीय पुत्र किशना अपने परिजनों के साथ घर की छत पर खेल रहा था। उसी दौरान किसी तरह से खेलते समय वह घर की छत से गिरकर घायल हो गया। बालक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसका उपचार किया गया।