Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नगर विधायक ने कई वार्डो में सडक निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

नगर विधायक ने कई वार्डो में सडक निर्माण के लिए किया भूमि पूजन

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। वार्ड नम्बर 33 और 12 में नगर विधायक ने भूमि पूजन किया। कच्ची गलियों का निर्माण कार्य शुरू होने से लोगो में हर्ष दिखायी दिया। साथ ही नगर विधायक ने जनता से अपील की हैं कि अपने घर की तरह निर्माण कार्य को देखते रहे।
नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा नगर के कई वार्डाे में विकास कार्य के चलते भूमि पूजन किया। सुबह के समय वार्डनम्बर 33 पार्षद मनोज शंखवार वार्ड नम्बर 12 के पार्षद राकेश यादव के क्षेत्र में हवन पूजन के साथ गलियों के निर्माण कार्य के लिए नीम रखी। उसके बाद दोपहर बाद जैननगर खेडा में पार्षद पति श्याम सिंह यादव, सुनील मिश्रा के साथ क्षेत्रीय लोगो को लेकर नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा पं0 वीनेश शर्मा के मन्त्रोंचर के साथ भूमि पूजन किया जहां से रामनगर के क्षेत्र में भूमि पूजन किया।