Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रेलवे पुलिस ने लाखों की मोबाइल बरामद की, एक गिरफ्तार

रेलवे पुलिस ने लाखों की मोबाइल बरामद की, एक गिरफ्तार

मुगलसराय/चन्दौली, दीपनारायण यादव। अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे उत्तर प्रदेश लखनऊ, पुलिस अधीक्षक रेलवे इलाहाबाद एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण स्थापित किए जाने के निमित्त निर्गत निर्देश के क्रम में दिन मंगलवार को आरके सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी पंडित दीनदयाल उपाध्याय व उनकी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या दो से एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया जिसके पास से एक बैग में 44 विभिन्न कंपनियों के चोरी के मल्टीमीडिया मोबाइल फोन जिसकी कीमत लगभग ₹9 लाख बताई जाती है बरामद हुआ पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके द्वारा विभिन्न स्थानों से मोबाइल चोरी कर बेचने के लिए ले जा रहा था जो मुगलसराय पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन पर पकड़ा गया अभियुक्त का नाम मोहम्मद अनवर इस्लाम पश्चिम बंगाल जिला मालदा निवासी बताया जाता है। जिसके पास से चोरी के 44 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पकड़े गए अभियुक्त पर पुलिस संबंधित धारा लगाकर अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।