Wednesday, June 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो रहा पालन,उतारे जा रहे बैनर

आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से हो रहा पालन,उतारे जा रहे बैनर

चन्दौली, दीपनारायण यादव। आगामी लोकसभा चुनाव-2019 के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होते ही पुलिस अधीक्षक चन्दौली संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना प्रभारी,चौकी प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना में भ्रमण करके विभिन्न स्थानों पर लगे विभिन्न राजनैतिक दलों के बैनर तथा होर्डिंग को तेजी से हटवाया जा रहा है तथा आम जनता को आदर्श आचार संहिता के बारे में बताकर उनको आचार संहिता पालन हेतु जागरुक किया जा रहा है। थाना प्रभारियों द्वारा लोगों को बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म (फेसबुक, व्हाट्सअप, ट्विटर आदि) पर किसी भी तरह का अफवाह ना फैलाये, राजनैतिक, धार्मिक, जातिगत टिप्पणी ना करें अन्यथा उपरोक्त व्यक्ति के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।